युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। हबीबगंज इलाके के पीसी नगर में शराब के नशे में एक बदमाश ने चाकू से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गंभीररूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीडित राम बरखड़े (26) बुधवार रात एक दुकान पर खड़ा था. इस दौरान नशे की हालत में दुकान के पास पहुंचे बदमाश रोहित राजपूत ने राम बरखड़े के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. राम ने रोहित का विरोध किया तो रोहित ने राम बरखड़े के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. इस दौरान रोहित ने चाकू निकाल कर राम के पेट में हमला कर दिया. चाकू के हमले से राम गंभीररूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना हबीबगंज थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फरार बदमाश रोहित की तलाश करने में पुलिस जुटी है.

Next Post

अमेरिका-इजरायल के हमलों की निंदा करे संरा की परमाणु ऊर्जा एजेंसी : ईरान

Thu Jan 22 , 2026
तेहरान, 22 जनवरी (वार्ता) ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी शाखा से अनुरोध मांग की कि वह जून में ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका और इजरायल के हमलों पर अपना रुख स्पष्ट करे। सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने यह […]

You May Like