नबीन ने कनाट प्लेस में भगवान शंकर का किया दुग्ध अभिषेक, प्राचीन हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

नबीन ने कनाट प्लेस में भगवान शंकर का किया दुग्ध अभिषेक, प्राचीन हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) सोमनाथ मंदिर पर गजनी के हमले के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य देश भर में मनाये जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को यहां के कनाट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शंकर का दुग्ध अभिषेक किया और फिर प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री नबीन के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बाँसुरी स्वराज, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र पांडेय ने भी भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भाजपा के नयी दिल्ली के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी उपस्थित रहे।

श्री सचदेवा ने कहा पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है और आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने कहा कि कहा सोमनाथ का मंदिर, जहां सागर भी भगवान शिव के चरण धोता है इस मंदिर की पुनः स्थापना हुई और उस मंदिर को लेकर हमारे पूरे समाज में विशेष आस्था भी है। यह पूरा 2026 वर्ष सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जाएगा और बताया जाएगा कि किस तरह से बार-बार आक्रमण करने के बावजूद भी हमारी धार्मिक, हमारी सांस्कृतिक शक्ति जो है वो इतनी अमिट है, उसको कोई हाथ नहीं लगा सकता।”

वहीं, श्री चौधरी ने कहा कि दिल्ली में हर स्थानीय मंदिर में आज सोमनाथ अभिमान पर्व के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा, “जिस तरह से विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया। सन 1026 में से लेकर आज तक 1000 वर्षों की ये ऐसी गाथा है जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और हमारी परंपरा को दर्शाती है।”

Next Post

आतंकवादी गतिविधियों के जरिये भारत को नुकसान पहुंचाना पाकिस्तान की नीति

Sat Jan 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा है कि पाकिस्तान में न तो भारत के खिलाफ पारंपरिक युद्ध लड़ने का साहस है और न ही क्षमता इसलिए वह केवल आतंकवादी गतिविधियों के जरिये भारत को नुकसान पहुंचाने की नीति […]

You May Like

मनोरंजन