मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यटन दिवस और राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर संदेश दिया

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, जीवंत लोक संस्कृति व कला और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध मध्यप्रदेश भारत का सचमुच हृदयप्रदेश है।

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने महान समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. यादव ने कहा कि उनके साहसिक प्रयासों ने समाज को नई चेतना दी, कुरीतियों की बेड़ियां तोड़ीं और प्रगतिशील विचारों की नींव रखीं। ऐसे प्रयास सभ्य समाज के निर्माण हेतु सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

Next Post

ग्वालियर जिले में महानवमी पर एक अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित

Sat Sep 27 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में महानवमी बुधवार, एक अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग कर यह स्थानीय अवकाश घोषित किया है। पूर्व में श्रीगणेश चतुर्थी 27 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित […]

You May Like