वार्ड 61: पेंशन बंद होने से बुजुर्ग हो रहे परेशान

इंदौर: केंद्र सरकार की कई योजनाओं में वृद्ध एवं विधवा पेंशन योजना लोगों के लिए लाभदायक रही लेकिन यहां भी अब धीरे-धीरे बंद होती नजर आ रही है. कई बुजुर्गों की पेंशन तो चालू ही नहीं हुई और कई हितग्राहियों की बंद कर दी गई.पेंशन योजना से जुड़ा हुआ मामला वार्ड क्रमांक 61 से सामने आया है. नौलखा चौराहा से कुछ ही दूर नेमावर रोड पर वार्ड के चितावद में सरकारी स्कूल के आसपास रहने वाले कुछ बुजुर्गों से बातचीत की गई तो पता चला कि यहां पर एक नहीं कई बुजुर्ग एवं विधवा पेंशन लेने वाले हितग्राहियों की पेंशन बंद कर दी गई है.

इनमें कुछ ऐसे बुजुर्ग भी मिले जिनकी पेंशन पिछले तीन से चार वर्षों से बंद है. अपनी पेंशन चालू करवाने के लिए जब बुजुर्ग हितग्राही झोन पर जाते हैं तो उन्हें बैंक पहुंचाया जाता है. बैंक कर्मचारियों द्वारा उनसे कई बार केवाईसी करवाई जाती है. फिर भी पेंशन चालू नहीं कीजाती है. बैंक अधिकारी उन्हें दोबारा झोन पर जाने की सलाह देते हैं पर यहां से वहां चक्कर लगाने के बाद बुजुर्ग दंपत्ति योजना का लाभ मिलने की आशा छोड़ देते हैं. इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. शहर के अधिकतर वार्डों के क्षेत्र में पेंशन योजना का लाभ अब धीरे-धीरे बंद होता दिखाई दे रहा है. इस योजना के तहत जो राशि बुजुर्गों को मिलती थी, उससे उन्हें काफी राहत मिलती थी.
इनका कहना है
मैं अपनी बेटी के यहां रहती हूं. मेरा जो भी खर्चा है वही उठाती है. ऐसे में पेंशन से मिलने वाली राशि से मुझे काफी राहत थी. अब थोड़ी परेशानी है.
– सावित्री बाई
मेरी उम्र अब ऐसी नहीं कि मैं भागदौड़ कर सकूं. कई बार चक्कर लगे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. जब सरकार देना ही नहीं चाहती, तो योजना क्यों गिनाती है.
– सुशीला बाई चौहान
क्षेत्र में कई ऐसे बुजुर्ग हैं जिनकी पेंशन बंद होने के बाद वह इधर-उधर भटकते हैं. इसके लिए सरकार को वार्ड स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त करना चाहिए. इससे सुविधा होगी.
– अनंत नारायण पंड्या

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा को अवसर में बदला : विजयवर्गीय

Sat Sep 27 , 2025
इंदौर: जाल सभागृह में भाजपा का प्रबुद्धजन संवाद आयोजित हुआ, जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से लेकर आवास योजना व लाड़ली बहना योजना तक जनता को सीधा लाभ […]

You May Like