इंदौर: जाल सभागृह में भाजपा का प्रबुद्धजन संवाद आयोजित हुआ, जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से लेकर आवास योजना व लाड़ली बहना योजना तक जनता को सीधा लाभ मिला है.
उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदीजी ने कोरोना काल में भी आपदा को अवसर में बदलकर दुनिया को भारतीय संस्कृति से परिचित कराया. सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर में 50 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी हैं. राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि मोदी ने संघर्षों को अवसर बनाकर भारत को विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है.
