टेनिस की अंतिम स्टेट रेंकिंग में खंडवा के तीन खिलाड़ी

खंडवा। खंडवा के टेनिस खिलाड़ी एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। भोपाल में 22 दिसंबर से आयोजित साल के चौथे और अंतिम स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट में अपने खेल के जौहर दिखाएंगे। खंडवा से शामिल यथार्थ यादव को टूर्नामेंट में चौथी सीड मिली है। खेल और युवा कल्याण विभाग के एनआईएस टेनिस कोच अमीन अहमद ने बताया कि भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में साल का अंतिम टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इसमें खंडवा से अंडर—14 आयुवर्ग में शामिल यथार्थ को टूर्नामेंट में चौथी सीड दी गई है। टीम में अंडर—12 और 14 आयुवर्ग सूर्यांश कनेल, अंडर—14 और 18 आयुवर्ग में यथार्थ यादव एवं अंडर—14 में अविका मंडलोई भाग ले रही हैं। यथार्थ यादव को अंडर—14 और अंडर—18 दोनों ही आयुवर्ग में चौथी सीड प्राप्त है। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जिलाधीश ऋषव गुप्ता,पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय,मुख्य कार्यपालन अधिकारी नागार्जुन बी गौड़ा, एटीडीएस अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Next Post

साल की सबसे लंबी रात में हुआ आकाशीय अद्भुत नज़ारा, एसबीआई के स्टारगेजिंग कार्यक्रम में जुपिटर-शनि का दर्शन

Sun Dec 21 , 2025
इटारसी। वर्ष 2025 की सबसे लंबी रात के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, इटारसी द्वारा आयोजित स्टारगेजिंग कार्यक्रम में खगोल प्रेमियों को सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति (जुपिटर) और वलयधारी ग्रह शनि (सेटर्न) का दुर्लभ दर्शन कराया गया। उत्तरी गोलार्द्ध में मनाई जा रही इस विशेष रात को दो […]

You May Like