साल की सबसे लंबी रात में हुआ आकाशीय अद्भुत नज़ारा, एसबीआई के स्टारगेजिंग कार्यक्रम में जुपिटर-शनि का दर्शन

इटारसी। वर्ष 2025 की सबसे लंबी रात के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, इटारसी द्वारा आयोजित स्टारगेजिंग कार्यक्रम में खगोल प्रेमियों को सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति (जुपिटर) और वलयधारी ग्रह शनि (सेटर्न) का दुर्लभ दर्शन कराया गया। उत्तरी गोलार्द्ध में मनाई जा रही इस विशेष रात को दो विशाल न्यूटनियन टेलिस्कोप की सहायता से ग्रहों, उनके उपग्रहों और शनि के चमकते छल्लों को स्पष्ट रूप से दिखाया गया।

कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन राजेश पाराशर ने दर्शकों को बृहस्पति, उसके प्रमुख चंद्रमाओं और शनि के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जुपिटर पृथ्वी के अपेक्षाकृत निकट होने के कारण अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई दे रहा है। साथ ही ओरायन नेबुला सहित अन्य नक्षत्रों की भी जानकारी दी गई।

एसबीआई के चीफ मैनेजर सुजीत कुमार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री कुमार ने बैंकिंग के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में एसबीआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

नर्मदापुरम जिले में यह रात कुल 13 घंटे 15 मिनट 35 सेकंड की रही। इस दौरान मकर, कुंभ, मीन, मेष, वृषभ और मिथुन तारामंडलों तथा इनके सामने स्थित ग्रहों का भी टेलिस्कोप से अवलोकन कराया गया।

Next Post

रेलवे ने रचा इतिहास, पहली बार खाद्य वस्तुओं को लेकर अनंतनाग पहुंची मालगाड़ी

Sun Dec 21 , 2025
श्रीनगर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग गुड्स टर्मिनल पर मालगाड़ी आगमन के साथ ही भारतीय रेलवे ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। हिमपात, घने कोहरे के बीच जब यह ट्रेन यहां पहुंची, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह पहला मौका था, जब कोई ट्रेन खाद्य वस्तुओं को लेकर […]

You May Like