रेलवे ने रचा इतिहास, पहली बार खाद्य वस्तुओं को लेकर अनंतनाग पहुंची मालगाड़ी

श्रीनगर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग गुड्स टर्मिनल पर मालगाड़ी आगमन के साथ ही भारतीय रेलवे ने गुरुवार को इतिहास रच दिया।

हिमपात, घने कोहरे के बीच जब यह ट्रेन यहां पहुंची, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह पहला मौका था, जब कोई ट्रेन खाद्य वस्तुओं को लेकर यहां पहुंची। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की खाद्य वस्तुओं से लदी मालगाड़ी पंजाब के अजीतवाल स्टेशन से रवाना हुई थी।

घाटी में आने वाली इस पहली खाद्यान्न माल ढुलाई रेक में 21 बोर्ड कवर्ड न्यूमेटिक (बीसीएन) वैगनों में लगभग 1,384 टन ज़रूरी अनाज लदा हुआ था। यह यह मालगाड़ी रविवार को पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे अनंतनाग में पहुंची।

रेलवे ने बताया कि यह यात्रा कश्मीर घाटी में रेल द्वारा सीधे प्रायोजित अनाज परिवहन की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है। थोक खाद्य परिवहन के लिए यह रेल लिंक स्थापित करके एफसीआई और भारतीय रेलवे एक अधिक मज़बूत और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित कर रहे हैं और इससे पहाड़ी सड़क परिवहन से जुड़ी पारंपरिक चुनौतियों से निजात मिलेगी।

रेलवे ने कहा कि इस रेक का आगमन विशेष रूप से सही समय पर हुआ है, क्योंकि यह क्षेत्र कठोर सर्दियों के मौसम का सामना कर रहा है, जिसके कारण अक्सर बर्फबारी और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो जाता है, इसलिए रेल परिवहन एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा प्रदान करता है।

 

 

 

Next Post

श्रीलंका की महिला टीम ने भारत को जीत के लिए 122 रनों का लक्ष्य

Sun Dec 21 , 2025
विशाखापत्तनम 21 दिसंबर (वार्ता) विष्मी गुणरत्ने (39), हर्षिता समाराविक्रमा (21) और हसिनी परेरा (20) की जूझारु पारियों के दम पर श्रीलंका की महिला टीम ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 122 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।