अगर हम पर हमला हुआ तो अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे: ईरान

तेहरान, 17 दिसंबर (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका फिर से ईरान पर हमला करता है तो पूर्वी एशिया में उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में हम पीछे नहीं हटेंगे।

श्री अराघची ने मंगलवार को अल जज़ीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हमने कतर पर हमला नहीं किया, बल्कि कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला किया। अगर हमारे और अमेरिका के बीच युद्ध होता है और अमेरिकी हमारे परमाणु ठिकानों पर हमला करते हैं तो उन्हें यह उम्मीद करनी चाहिये कि हम उनके सैन्य ठिकानों पर हमला करेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे ठिकाने कहां मौजूद हैं।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने जून में ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर मिसाइल हमले किये थे। इसके जवाब में ईरान ने भी कतर में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी थीं। श्री अराघची ने कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रवैया रखना चाहता है और उसे क़तर या किसी अन्य देश से कोई शिकायत नहीं है।

उन्होंने कहा, “हम अपने पड़ोसियों के साथ पूरी दोस्ती से रहते हैं। कतर या दूसरे क्षेत्रीय देशों से हमें कोई समस्या नहीं है, हालांकि अमेरिकी ठिकाने कुछ देशों की ज़मीन पर स्थित हैं।”

श्री अराघची ने कहा कि ईरान के परमाणु मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान पूरी तरह से मुमकिन है, बशर्ते दोनों पक्ष एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान करें और आपसी हितों के आधार पर एक समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार हों।

 

Next Post

कम दृश्यता के कारण भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला हुआ रद्द

Wed Dec 17 , 2025
लखनऊ 17 दिसंबर (वार्ता) घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को होने वाला चौथा टी-20 मुकाबला रद्द कर दिया गया है। अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंतपद्मनाभन अंपायरों द्वारा कई के बार के निरीक्षण के बाद अंतत: नौ बजे के बाद आज […]

You May Like