नर्मदा के बड़े पुल के पास नया घाट निर्माण कार्य प्रारंभ

बड़वानी। सरदार सरोवर बांध की डूब के मद्देनजर जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर नर्मदा के बड़े पुल के किनारे-किनारे नए घाट निर्माण का भूमिपुजन किया गया। यह घाट का निर्माण छोटी कसरावद पुल के पास पश्चिम दिशा में शिवांगी सद्गुरु धाम के सन्मुख हो रहा हैं। परम पुज्य स्वामी राघवेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में यह भूमिपुजन किया गया।

पंडित रविंद्र धीरज पांडे ने भूमिपुजन संपन्न कराया। इस अवसर पर नर्मदा भक्त मौजूद रहे। स्वामी राघवेंद्रानंद ने कहा कि यह घाट का निर्माण शिवांगी सदगुरु धाम अंतर्गत बनाया जा रहा है, जो छोटी कसरावद में नर्मदा के बड़े पुल के पास है। यह घाट का निर्माण जनसहयोग से हो रहा है। फिलहाल बांध के उच्च लेवल 138 मीटर की ऊंचाई से बनाया जा रहा है। इसके बाद इसे बैकवाटर उतरने पर मां नर्मदा के सामान्य लेवल तक विस्तार किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

नर्मदा भक्त अजयसिंह ठाकुर ने कहा कि नर्मदा बैकवाटर 138 मीटर लेवल पर घाट निर्माण शुरु किया है। बैकवाटर उतरने के लेवल तक जन सहयोग से घाट का विस्तार किया जाएगा। शासन-प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा है। बांध की डूब के बाद सरकार की ओर से कोई निर्माण नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में शहर के करीब नर्मदा किनारे इस उपयुक्त स्थान पर डूब के उच्च लेवल पर बनने वाले घाट पर शासन का सहयोग मिलता है, तो यह घाट और भव्य रुप में बनेगा और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

Next Post

पत्नी से बात करने के बाद एसएएफ सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Tue Apr 28 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर की एसएएफ सेकेंड बटालियन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुलदीप ने किसी से फोन पर बात की और इसके बाद खुद की सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही बटालियन में पदस्थ अन्य लोग कुलदीप […]

You May Like