पत्नी से बात करने के बाद एसएएफ सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली

ग्वालियर। ग्वालियर की एसएएफ सेकेंड बटालियन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुलदीप ने किसी से फोन पर बात की और इसके बाद खुद की सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही बटालियन में पदस्थ अन्य लोग कुलदीप के पास पहुंचे तो कुलदीप खून से सना पड़ा हुआ था। तुरंत कुलदीप को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने कुलदीप की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कुलदीप ने किन कारणों से अपनी जान ली इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक आरक्षक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच करने का प्रयास कर रही है कि आखिर फोन पर आरक्षक की किस से बात हुई थी। किस वजह से उसने या आत्मघाती कदम उठा लिया?परिवार के लोगों का कोई आरोप नहीं है। पत्नी समेत सभी लोग यहां आ गए हैं। क्या वजह थी, यह आगे की जांच में पता चलेगा।

*पत्नी से की थी बात*

बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारने से पहले कॉन्स्टेबल अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। वह मूल रूप से छतरपुर के नौगांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी यहां पहुंच गई है।

Next Post

चंबल नदी पर शराब पार्टी में विवाद के बाद गोलियां चलीं, युवक को लगी दो गोलियां

Tue Apr 28 , 2026
भिंड। अटेर क्षेत्र में चंबल नदी किनारे दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान फायरिंग हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में दो गोलियां लगी हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अटेर रोड स्थित बंबा किनारा निवासी पूरन सिंह […]

You May Like