व्यापार समझौते में ‘नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी’ पर पड़ गया भारी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का जो संयुक्त विवरण सामने आया है उससे साफ हो गया है कि अमेरिका इस समझौते में भारी पड़ गया है और इसका खामियाजा भारत के किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ एक पर एक पोस्ट में कहा “अभी जारी किए गए अमेरिका-भारत संयुक्त बयान में डिटेल्स पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। लेकिन जो बातें अब तक सामने आई हैं, उनसे यह साफ़ होता है कि इस समझौते में भारत के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है और इसका पूरा फायदा अमेरिका को ही होने वाला है।

उन्होंने कहा कि इस समझौते से यह भी स्पष्ट हो गया है कि भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा। अलग से, अमेरिका ने यह भी घोषणा की है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है, तो 25 प्रतिशत कर का दंड दोबारा लगाया जा सकता है। इसमें भारतीय किसानों की कीमत पर अमेरिकी किसानों की मदद के लिए भारत आयात शुल्कों में भारी कटौती करेगा। श्री रमेश ने कहा कि समझौते की बाद अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात तीन गुना हो जाएगा, जिससे वस्तुओं के व्यापार में हमारा लंबे समय से चला आ रहा सरप्लस समाप्त हो जाएगा। अमेरिका को भारत के आईटी और अन्य सेवाओं के निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी और भारत के वस्तु निर्यात को अमेरिका में पहले की तुलना में अधिक शुल्कों का भुगतान करना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने समझौते पर तंज़ करते हुए कहा “इतनी झप्पियों और फोटो-ऑप्स का कोई खास नतीजा नहीं निकला। नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी पर भारी पड़ गया। दोस्त, दोस्त न रहा।”

Next Post

आरबीआई गवर्नर ने यूपीआई (UPI) को और सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी ढांचे में बड़े सुधार का किया एलान; 230 लाख करोड़ के रिकॉर्ड लेनदेन के बाद अब इंफ्रास्ट्रक्चर होगा पहले से ज्यादा मजबूत

Sat Feb 7 , 2026
मुंबई | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे लोकप्रिय डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक और अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने का निर्णय लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति घोषणा के बाद स्पष्ट किया कि बढ़ते लेनदेन के दबाव को संभालने के […]

You May Like