भोपाल हाट में मिल रही हाथों से बनाई गई राखियां,महिला समूहों के लगाए गए स्टाल

भोपाल।भोपाल हाट में राखी मेले का आयोजन आगामी 7 अगस्त तक किया जा रहा है. हाट में विभिन्न जिलों से आए समूहों ने अपने-अपने स्टाल लगाए हैं. राखी मेला हाट में समूहों की महिलाओं द्वारा हांथ से बनाई गई राखियां लोगों को पसंद आ रही है. रक्षा बंधन के साथ ही जन्माष्टमी का त्यौहार आ रहा है. लोगों को लगाए गए स्टालों में झूले, मिट्टी के वर्तन सहित अन्य तरह के सामान एक ही स्थान पर मिल रहे हैं.

विदिशा जिले से आई राधा वास्हल समूह की संचालक लक्ष्मी पाल ने राखियों के स्टाल लगाए हैं. उनके स्टाल में लगी राखियों में गोबर की कलाकृतियों में बनाए गए लक्ष्मी, गणेश सहित देवी देवताओं को दर्शाया गया है. गोबर की बनी यह राखियां महिलाओं का बेहद पसंद आ रही है. जिनकी कीमत भी बहुत कम रखी गई है. इसके साथ ही हांथों से बनाई गई ओरिजनल राखी भी उनके पास उपल्बध है. भोपाल की कलाकृतिा समूह की संचालक आकृति दुबे ने अपने स्लाट में भइया-भाभी स्पेशल राखी के बारे में विस्तार से बताया. आकृति के अनुसार इस राखी में भाई और भाभी के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई राखियों को प्रस्तुत किया गया है. समूह में शामिल लोगों द्वारा हाथ से बनाई गई राखियां और गिफ्ट पैक तैयार किए गए हैं. ब्रेस्लेट, हार सहित गिफ्ट हाट में आने वाले लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. छिंदवाड़ा से आए समूह श्री शक्ति सीएलएफ की संचालक कानिया कुरैशी ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से समूह चला रही है. भोपाल में लगाए गए स्टाल से उन्हें सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है. लोग खरीदारी भी जमकर कर रहे हैं. बैतूल से मां ताप्ती स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं पूनम वाल्या और दुर्गा पटेल ने हाथ से बने सामानों को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि लोगों को उपलब्ध की जा रही सामाग्री पसंद आ रही है. खरीदारी करने आई महिलाओं रेखी सिंह और आशा देवी ने बताया कि हाट में मिलने वाली राखियां सहित सभी सामग्री उचिद दर पर मिल रही है. उन्होंने बताया कि खास बात यह कि समूह की महिलाओं द्वारा इसे खुद ही डिजाइन किया गया है. जिससे यह आकर्षित दिखने के साथ ही टिकाऊ भी हैं. हाट में खरीदारी करने आई पल्लवी ओझा ने कहा कि प्रदेश के जिलों आए समूहों की सामाग्री लोगों को पसंद आ रही है. जिसके चलते लगातार खरीदारी की जा रही है.

 

 

 

Next Post

बाजार के अंदर घंटों तक बनी रही जाम की समस्या

Thu Aug 7 , 2025
जबलपुर: रक्षाबंधन को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक सुधार के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए थे। बड़ा फुहारा, लार्डगंज, कमानिया गेट जैसे इलाकों में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद बुधवार को बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक चलती रही, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।