कार्यकर्ताओं और आमजनों से मिले मंत्री काश्यप, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

भोपाल: मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद करते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।मंत्री काश्यप ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता से सुनी जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक और क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जो मामले तत्काल हल नहीं हो सके, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवाद कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं ने भी अपनी स्थानीय समस्याओं और सुझावों से मंत्री को अवगत कराया।मंत्री काश्यप ने भरोसा दिलाया कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

काम में लापरवाही बरतने पर ग्वालियर के दो पटवारी निलंबित

Thu May 28 , 2026
ग्वालियर:कलेक्टर रुचिका चौहान ने पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं आबादी सर्वे योजना के कार्य में अत्यंत धीमी प्रगति पाए जाने पर दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।कलेक्टर द्वारा जिले में लंबित आबादी सर्वे प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि भितरवार अनुभाग के ग्राम […]

You May Like