बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ CM डॉ यादव ने की शिरकत

भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए।बैठक में क्षेत्रीय विकास, अंतरराज्यीय समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न राज्यों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

मध्य क्षेत्रीय परिषद् की इस बैठक में सदस्य राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैठक में मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे तथा राज्यों के समन्वित विकास के लिए परिषद् की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Next Post

संवेदनशीलता की मिसाल: पिता की गोद में जनसुनवाई में पहुंची दिव्यांग रुचि को कलेक्टर ने सरकारी गाड़ी से भेजा घर

Tue May 19 , 2026
रीवा: ​रीवा जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान आज मानवता और संवेदनशीलता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली जिसने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को भावुक कर दिया। सिरमौर जनपद के ग्राम पंचायत गोदहा से एक लाचार पिता अपनी दिव्यांग बेटी रुचि तिवारी को गोद में उठाकर न्याय […]

You May Like