ओडिशा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बिभूति भूषण सिंह मर्दराज का निधन

भुवनेश्वर 07 अगस्त (वार्ता) ओडिशा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति भूषण सिंह मर्दराज का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

खंडापारा राजपरिवार के सदस्य श्री मर्दराज तीन बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए। वह पहली बार 1980 से 1985 तक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए। बाद में वह 1985 से 1990 तक और फिर 1995 से 2000 तक कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में विधायक बने।

श्री मर्दराज ने 1989 से 1990 के बीच राज्य के पर्यटन, संस्कृति और याेजना एवं समन्वयक राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने बाद में 1996 से 2000 तक ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष का पद संभाला।

विभिन्न दलों के नेताओं ने श्री मर्दराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, “ श्री मर्दराज के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं भगवान जगन्नाथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति।”

 

Next Post

सनातन धर्म के पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों को चुकानी होगी कीमत: योगी

Thu Aug 7 , 2025
संभल, 7 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि सनातन धर्म के पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी। संभल जिले के बहजोई में 659 करोड़ रुपये की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित […]

You May Like