अवैध रिफिलिंग करते 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

ग्वालियर। खाद्य विभाग की टीम ने गदाईपुरा में दो स्थानों पर छापा मारकर 11 घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया है। अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। खाद्य विभाग की टीम ने जय हनुमान बर्तन भंडार गदाईपुरा शिव कुमार राठौर के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की। यहां से टीम ने 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए। इन सिलेण्डरों से दूसरे सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने पर शिवकुमार राठौर के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में सहायक आपूर्ति अधिकारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सम्मिलित रहे।

Next Post

लापरवाही बरतने पर सहायक यंत्री, उपयंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu Feb 5 , 2026
ग्वालियर। कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के सहायंक यंत्री रामसेवक शाक्य, उपयंत्री संदीप श्रीवास्तव, प्रभारी उपयंत्री जगदीश सेन, स्वास्थ्य अधिकारी दीपेन्द्र सेंगर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुमार शाक्य, प्रदीप कुमार, डब्ल्यूएचओ रवि खरे, सोनू मोरे को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी […]

You May Like

Play sound