
बुधनी।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. यह कार्रवाई दवाओं की बिक्री और दुकानों पर होने वाली अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है. निरीक्षण दल ने बकतरा और बुधनी की दुकानों का दौरा किया.
निरीक्षण के दौरान, जांच दल ने मेडिकल दुकानों में साफ-सफाई, दवाओं के क्रय-विक्रय (खरीदी-बिक्री) रिकॉर्ड, एक्सपायर्ड दवाओं के रख-रखाव और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की गहनता से जांच की. इस दौरान दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. जिन मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया उनमें सतेंद्र मेडिकल, जीवनरक्षा मेडिकल, लक्ष्मी , बालाजी, आरके मेडिकल व पियूष मेडिकल शामिल हैं.
