ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, सीमा नाथ गैंग का एक और पैडलर गिरफ्त में

इंदौर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक और पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम यादव उर्फ नेपाली को सागर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार विगत वर्ष इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी की सरगना सीमा नाथ को गिरफ्तार किया था।

उसके कब्जे से करीब 516 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई थी, साथ ही 48 लाख 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए थे।इसके बाद पुलिस ने उसके नेटवर्क की परतें खोलनी शुरू कीं, जिसमें लगातार एक-एक कर पैडलरों की गिरफ्तारी हो रही है।

इसी सिलसिले में सामने आया शुभम यादव उर्फ नेपाली, जिसे पुलिस शातिर बदमाश बता रही है। आरोपी पर पहले से करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक सीमा नाथ गैंग से जुड़े चार पैडलर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Next Post

सिंगरौली के उभरते स्टार फुटबॉलर अनिल अगरिया का सड़क हादसे में निधन

Fri Feb 13 , 2026
​सिंगरौली: जनपद के महरैल लोहराडोल क्षेत्र में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब क्षेत्र के उभरते हुए प्रतिभाशाली फुटबॉलर अनिल अगरिया की एक दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है, बल्कि खेल जगत और […]

You May Like