अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी नष्ट कर रास्ता कराया बंद

ग्वालियर। जिले के भितरवार क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा ग्राम लोडी स्थित पार्वती नदी में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया एवं नायब तहसीलदार हरनाम सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम लोडी पहुंचकर मौके पर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए लगाई गई पनडुब्बी को प्रशासनिक टीम ने नष्ट कराया। साथ ही डंपर एवं अन्य वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए नदी तक जाने वाले रास्ते को जेसीबी मशीन से काटकर बंद करा दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध रेत उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Post

लदुसा नरेश श्री सांवलिया सेठ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दानपात्र से निकले 12 लाख से अधिक, उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से क्षेत्र में बिछ रहा सड़कों का जाल

Tue Jul 14 , 2026
मंदसौर। आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या के पावन अवसर पर लदुसा स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण (श्री सांवरिया सेठ) मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर में प्रति माह कृष्ण पक्ष की […]

You May Like

Play sound