केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले सीएम डॉ यादव, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर आपसी समन्वय और केंद्र-राज्य संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।नई दिल्ली में हुई यह मुलाकात राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Next Post

तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक व हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

Thu May 28 , 2026
सिंगरौली: सिंगरौली जिले के लघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोगरी इलाके में तेंदूपत्ता से लोड एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान ट्रक चालक एवं खलासी ने समय […]

You May Like