तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक व हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के लघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोगरी इलाके में तेंदूपत्ता से लोड एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान ट्रक चालक एवं खलासी ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि ट्रक तेंदूपत्ता लेकर जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस एवं वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही तेंदूपत्ता से लोड ट्रक पूरी तरह जल चुका था।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

पूर्व सांसद के माली से पड़ोसियों का विवाद, दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

Thu May 28 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के यहां कार्यरत माली और पड़ोसियों के बीच रास्ते में खड़े होने की बात को लेकर विवाद हो गया. मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली […]

You May Like

Play sound