उत्कृष्ट काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

इंदौर: बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट काम करने वाले 20 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया. इनमें एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने वाली खजराना पुलिस टीम के पांच सदस्य भी शामिल हैं. पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार भी दिए गए.
पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की. खजराना थाने के एसआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया, अनिल ओझा, आरक्षक एंदल सिंह गुर्जर और जवर सिंह को एमडी ड्रग्स तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रग्स और बाइक जब्त करने में भूमिका के लिए सम्मानित किया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) मीना चौहान को सेफ क्लिक 2.0 अभियान में बेहतर कार्य के लिए सम्मान मिला.
लसूड़िया थाने के आरक्षक रामकुमार मीणा और विजय नगर थाने के आरक्षक राजपाल सिंह को सोशल मीडिया से जुड़े उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया. रावजी बाजार थाने के प्रधान आरक्षक मुकेश गायकवाड और प्रतिपाल सिंह को जिलाबदर बदमाश को अवैध हथियार के साथ पकड़ने तथा हथियार और लूटी गई स्कूटी बरामद करने में भूमिका के लिए सम्मानित किया.

इन्हें भी किया गया पुरस्कृत…
चंदन नगर थाने के प्रधान आरक्षक जितेंद्र सोलंकी और आरक्षक सुनील कुमार को द्वारकापुरी थाने के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका के लिए पुरस्कार मिला. अन्नपूर्णा थाने के आरक्षक ऋषिकेश रावत और मोहन सिंह भदौरिया को अवैध हथियार के साथ आरोपी को पकड़ने में भूमिका के लिए सम्मानित किया. यातायात व्यवस्था में बेहतर काम करने पर प्रधान आरक्षक पृथ्वी सिंह, प्यारेलाल, आरक्षक लोकेन्द्र, पूरन शाक्यवार, महिला आरक्षक मंजू और आरक्षक शेखर को भी प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार दिया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

Next Post

जनसुनवाई में 84 शिकायतें आईं, सबसे ज्यादा पारिवारिक विवाद और प्रॉपर्टी फ्रॉड के मामले

Wed Aug 26 , 2026
इंदौर: पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में मंगलवार को 84 शिकायतें पहुंचीं. इनमें सबसे अधिक शिकायतें पारिवारिक और आपसी विवाद के साथ प्लॉट मकान और जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों की रहीं. इसके अलावा पैसों के लेन-देन, वित्तीय धोखाधड़ी, वेतन नहीं देने और महिला अपराध से संबंधित शिकायतें भी सामने […]

You May Like