पीआईसी एवं परिषद से स्वीकृत महावीर वार्ड के काम शीघ्र हो प्रारम्भ

मुलताई। नगरपालिका परिषद एवं पीआईसी की बैठक मे महावीर वार्ड मे स्वीकृत हुए निर्माण कार्य एक सप्ताह मे प्रारम्भ करने के मांग को लेकर पार्षद वंदना नितेश साहू ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। सात दिवस मे कार्य प्रारम्भ नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।ज्ञापन मे बताया महावीर वार्ड मुलताई वार्ड क्रमांक 7 में परिषद एवं पीआईसी से स्वीकृत जनहित से जुड़े विकास कार्य जानबूझकर नहीं किए जा रहे हैं,वार्ड की जनता के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है जबकि भाजपा शासित वार्डों में तेज गति से कार्य हो रहे है। महावीर वार्ड मे स्वीकृत पुरानी अशोक टॉकीज के पीछे शिव मंदिर के पास रिटर्निंग वॉल पुराने नाले की दीवार का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।पवित्र तीर्थ स्थल जैन मंदिर के पास पेवर ब्लॉक (टाइल्स) का कार्य अति शीघ्र प्रारंभ करने,महावीर वार्ड में प्रस्तावित विद्युत पोल लगाने,महावीर वार्ड में अरुण साहू के घर के बाजू की गली में सीसी रोड नाली निर्माण कार्य सहित प्रस्तावित सभी कार्य को अतिशीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है। 7 दिवस के अंदर कार्य प्रारंभ नहीं कराया जाता है मजबूरी वश वार्ड की जनता के साथ आंदोलन कि चेतावनी दी है।

Next Post

बोरवेल से अचानक निकली ज्वलनशील गैस, भड़की आग; इलाके में हड़कंप

Fri Mar 13 , 2026
सागर। नगर के वार्ड 11 में विगत दिन एक बोर बैल कराया गया था। जिसमें शुक्रवार सुबह तेज आवाज के साथ ज्वलनशील गेस का रिसाव होने लगा। बाद में आग के संपर्क में आने पर आग पकड़ ली। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के राधे आश्रम के आगे वार्ड 11 में […]

You May Like