CCTV फुटेज और जांच में खुलासा: मां की मार से बचने के लिए 6ठीं की छात्राओं ने रची अपहरण के प्रयास की झूठी कहानी

भोपाल। कटारा हिल्स क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के कथित अपहरण के प्रयास का मामला पुलिस जांच में झूठा निकला. जांच के दौरान न तो सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध गतिविधि मिली और न ही बच्चियों के बताए हुलिये से मेल खाने वाले लोग दिखाई दिए. बाद में बच्चियों ने स्वीकार किया कि घर देर से पहुंचने पर मां से मार से बचने के लिए उन्होंने अपहरण के प्रयास की कहानी गढ़ी थी. पुलिस के अनुसार, 9 और 10 वर्ष की दो बच्चियों ने परिजनों को बताया था कि शनिवार शाम करीब पांच बजे जंगल के पास खेलते समय तीन नकाबपोश युवक और गोद में बच्चा लिए एक महिला उन्हें जबरन ले जाने का प्रयास कर रहे थे. सूचना मिलने पर कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. तीन टीमों का गठन किया गया और आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जांच में कहीं भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई. शनिवार देर रात एक बच्ची ने अपनी मां को बताया कि वह और उसकी सहेली खेलते-खेलते घर देर से पहुंची थीं. डांट के डर से दोनों ने मिलकर अपहरण के प्रयास की झूठी कहानी बना ली थी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में अपहरण के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है और बच्चियों के परिजनों ने इस संबंध में कोई लिखित शिकायत भी दर्ज नहीं कराई थी. जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपहरण की कोई घटना नहीं हुई थी. दोनों बच्चियां एक ही स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। दोनों सहेली हैं। घर भी आसपास है.

Next Post

सोशल मीडिया पर फर्जी हिंदू बनकर युवती को दिल्ली ले गया जुम्मन, मंत्री सारंग की तत्परता से भोपाल पुलिस ने किया रेस्क्यू

Sun Aug 2 , 2026
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती को सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बताकर अपने प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने, वहां असली पहचान उजागर कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और धमकाने का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के […]

You May Like