सीएम से मांगेंगे सड़कों के लिए अतिरिक्त राशि

ग्वालियर। शहर में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर परियोजना का ग्रोथ चार्ट तैयार किया जाए और काम की प्रगति नियमित रूप से मॉनिटर हो. इसके साथ ही शहर की सड़कों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने हेतु प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा.

*विकास कार्यों को समय में पूरा करने के निर्देश*

सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में वर्तमान में 10–12 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं. इन कामों के पूरा होने से शहर का स्वरूप बदल जाएगा, इसलिए सभी विभाग गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें. यह बात उन्होंने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कही.

*बैठक में बड़ी परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा*

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में एलीवेटेड रोड के दोनों चरणों, चंबल परियोजना, आगरा–ग्वालियर सिक्स लेन एक्सप्रेसवे, वेस्टर्न बायपास, अम्बेडकर धाम, मल्टीलेवल पार्किंग, हजार बिस्तर अस्पताल अंडरपास और सीवरेज प्रोजेक्ट जैसे अहम कार्यों की समीक्षा हुई.

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी*

बैठक में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर शोभा सिकरवार सहित कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. सभी ने अपने-अपने विभागों की स्थिति और प्रगति की जानकारी दी.

*सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल*

निर्णय लिया गया कि सिंधिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात करेगा. इसमें मंत्री, विधायक, महापौर और निगम अधिकारी शामिल रहेंगे. बैठक में बताया गया कि शहर में पहले 171 सड़कें रेड जोन में थीं, जिनमें से 8 पूरी हो चुकी हैं और अभी 163 सड़कें शेष हैं. इनके लिए लगभग 170 करोड़ रुपये की जरूरत होगी.

Next Post

हर सड़क, हर पुल, हर परियोजना जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने की हमारी संकल्पना : सीएम डॉ. यादव

Wed Dec 10 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि सड़कें केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, रोज़गार, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रगति का आधार हैं। विभाग का उद्देश्य प्रत्येक निर्माण कार्य को सिर्फ एक तकनीकी परियोजना के रूप में नहीं, बल्कि जनता के जीवन स्तर को सुधारने वाले […]

You May Like