स्मार्ट मीटर के विरोध में होगा प्रदर्शन, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, कम रेट करने जैसी 11 मांगें रखीं

ग्वालियर: स्मार्ट मीटर के विरोध में 6 अक्टूबर को भोपाल में प्रदर्शन किया जायेगा। मध्यप्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसियेशन (एमईसीए) के बैनर तले प्रदेश भर से उपभोक्ता डॉ. अम्बेडकर पार्क, भोपाल में एकत्रित होंगे। वह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बिजली के रेट कम करने जैसी 11 मांग भी सरकार से करेंगे। इसे लेकर संगठन की बैठक हुई और रणनीति तैयार की गयी।

एसोसियेशन की प्रदेश संयोजक रचना अग्रवाल और लोकेश शर्मा ने बताया कि राज्य भर में बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के प्री-पेड स्मार्ट मीटर का विरोध किया जा रहा है। यह विरोध कोई औपचारिकता पर आधारित राजनीतिक विरोध नहीं है। बल्कि हमारी दैनिक आय और जीवनमरण के प्रश्न से जुड़ा है। हाल ही में दुष्परिणाम भी सामने आये हैं। बैठक में मुद्रित भटनाकर, सतीश ओझा, आरती शर्मा आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।

स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या मध्यप्रदेश के सभी जिलों में है। ग्वालियर में उपभोक्ता जिसका एक कमरे का घर है, के बिल 5 हजार रुपए तक आ रहे हैं। ग्वालियर के 3 उपभोक्ताओं ने बताया कि महीने में दो बार बिल आ गया है। दोनों 6-6 हजार का है। गुना आदि जिलों में भी आम उपभोक्ता जिसके बिजली बिल 700-800 आते थे, वे हजारों में आ रहे हैं। गुना में एक किसान को 2 लाख से ज्यादा का बिजली बिल दिया गया।

Next Post

रात भर गूंजे जयकारे, दुर्गा झांकियों ने मन मोहा

Sat Oct 4 , 2025
भोपाल: राजधानी में शुक्रवार की देर शाम से शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह आज तड़के तक जारी रहा। शहर के प्रमुख मार्गों पर माता दुर्गा की झांकियों और प्रतिमाओं के साथ भक्तों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। सोमवारा चौक, सोनागिरी चौराहा, मंगलवारा, हमीदिया रोड, टीटी नगर […]

You May Like

Play sound