दिल्ली में एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार, 9 पीड़ितों की पहचान, 4 प्राथमिकी दर्ज

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की अंतरराज्यीय सेल ने एटीएम फ्रॉड के कई मामलों में शामिल दो ठगों रौशन कुमार और पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दूसरों के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर लाखों रुपये निकालने में लिप्त थे।
पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में नौ पीड़ितों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से चार मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि पांच शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।
अपराध शाखा के डीसीपी आदित्य उपायुक्त ने सोमवार को बताया कि जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एटीएम मशीन में गोंद या फेवीस्टिक लगाकर कार्ड स्लॉट को जाम कर देते थे। इसके बाद मशीन पर एक नकली फ्लायर चिपकाकर फर्जी ‘कस्टमर केयर’ नंबर प्रदर्शित कर देते थे। जब कोई ग्राहक कार्ड फंसने की शिकायत करता, तो आरोपी खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर फोन पर बात करते और पीड़ित से उसका पिन जान लेते थे। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी कार्ड निकालकर खाते से रकम उड़ा देते थे।
इन लोगों ने 27 सितंबर को पश्चिम विहार निवासी अवतार सिंह के साथ एटीएम ठगी की गई थी। आरोपियों ने एक्सिस बैंक एटीएम, बी-1 मार्केट, पश्चिम विहार में इसी तरीके से 35,000 रुपये निकाल लिए थे।

Next Post

पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह गोपीनाथन हुये कांग्रेस में शामिल

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (वार्ता) वरिष्ठ नौकरशाह और पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके केरल मूल के के. गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। श्री गोपीनाथन कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा, कांग्रेस सांसद शशि कांत सेंथिल की मौजूदगी में पार्टी में […]

You May Like