सीधी:लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा के जेष्ठ सुपुत्र डॉ अजय मिश्रा भारत स्काउट एवं गाइड राज्य संघ मध्य प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ अजय मिश्रा ज्योत्सना ग्रुप के चेयरमैन, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कार्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य, सरस्वती शिशु मंदिर चुरहट के सह व्यवस्थापक सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थानों के विभिन्न दायित्वो का निर्वहन कर रहे हैं।
डॉ मिश्रा लगातार दूसरी बार भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचन से भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ ने शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की है। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, जिला मुख्य आयुक्त गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह, काउंसलर डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा, सचिव हरिशंकर पाण्डेय, शशि गौतम, छात्रमणि पांडेय, राकेश रतन पाण्डेय, अजीता द्विवेदी सहित अनेक उनके ईष्ट मित्र शामिल है।
