
जबलपुर। कुख्यात बदमाश मार्शल पाल की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक विदित हो कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत साई बाबा चौक में 7 मार्च को बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर एक घर में घुसकर उपद्रव मचाया था। गोली चलाई थी। वाहनों में तोडफ़ोड़ के साथ आग भी जगाई थी। विष्णुप्रसाद कनौजिया पर हमले का प्रयास किया था। इसके बाद उन्हें धक्का दे दिया था। विष्णुप्रसाद की मौत हो गई थी। मामले में लखन ठाकुर, शाहरूख अंसारी, मोहित ठाकुर, रोहित ठाकुर पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है लेकिन मार्शल पाल फरार है जो सिविल लाइन, केंट, गोराबाजार का कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आम्र्स एक्ट, अवैध वूसली आदि के कई अपराध दर्ज है। कुख्यात बदमाश मार्शल पॉल अपनी गैंग के सदस्यों के साथ लगातार अपराध घटित करते आ रहा है। कुख्यात बदमाश मार्शल पॉल और उसके साथियों से क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है स्थानीय निवासियों में डर का माहौल व्याप्त है, लोग सूचना देने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते है, बहुत से पीडि़त डर के कारण रिपोर्ट भी नहीं करते है।
