बीजापुरी और ऊमर गुहान में ‘होम स्टे’ बन रहा पर्यटकों का नया आकर्षण

सीधी।इन्द्रवती नाट्य समिति मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य दो जिले सीधी और अनूपपुर में “होम स्टे” बना रही है जिसमें से अनूपपुर के ‘बीजापुरी’ और ‘ऊमर गुहान’ ग्राम में कुछ “होम स्टे” बनकर तैयार हो गए हैं और लगातार देशी व विदेशी पर्यटक आकर स्टे का आनंद ले रहे हैं।बाकी “होम स्टे” का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जो शीघ्र बनकर तैयार हो जायेंगे। वहीं दूसरी ओर सीधी के ग्राम बकवा में भी 10 “होम स्टे” बनाए जा रहे हैं जिनके कार्य का अवलोकन करने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल से आए नोडल अधिकारी सिद्दिकी और एडवाइजर स्नेहलता ने इन्द्रवती नाट्य समिति के पी. एस. ओ. रोशनी प्रसाद मिश्र के संयोजन में हितग्राहियों के साथ बैठक किया। बैठक में हितग्राहियों के कार्य में आ रही समस्याओं को समझा और उनके त्वरित सहायता का आश्वासन भी दिया।ग्राम में मुख्य रूप से पानी की समस्या देखी गई जिसके लिए जिला कलेक्टर को अवगत कराने को कहा गया। हितग्राहियों से चर्चा करते हुए एडवाइजर स्नेहलता ने कहा कि इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी “होम स्टे” के माध्यम से जनजातीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश के गरीब जनजातियों की तक़दीर बदलने का काम भी कर रही है। वहीं उपस्थित नोडल अधिकारी सिद्दिकी ने कहा कि मैंने प्रदेश में पहली ऐसी समिति देखा है जो पारंपरिक कलाओं के संरक्षण के साथ-साथ रंगमंच और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इतना बड़ा काम कर रही है।

Next Post

फरार दो आरोपियों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित

Sun May 25 , 2025
शाजापुर।जिला पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत ने शुजालपुर मंडी थाने में अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रूपये के नगद ईनाम की घोषणा की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्ची बाजार शुजालपुर मण्डी निवासी गोलू उर्फ किशोर पिता महेश मीणा एवं पवन पिता महेश मीणा की […]

You May Like