ब्रैड शेरमन पाक प्रतिनिधिमंडल से बोले जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करो

वाशिंगटन: अमेरिकी कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य ब्रैड शेरमन ने वाशिंगटन में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की। यह प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में अमेरिका आया था। शेरमन ने बैठक में पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बढ़ाने का भी आग्रह किया।

यह बैठक उस समय हुई जब भारतीय सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक बहुदलीय संसदीय दल अमेरिका की यात्रा पर है, जो ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की आतंकवाद विरोधी स्थिति से अमेरिकी अधिकारियों को अवगत करा रहा है।शेरमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को विशेष रूप से जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से सख्ती से निपटने की जरूरत पर जोर दिया, जिसने 2002 में उनके निर्वाचन क्षेत्र के पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि पर्ल का परिवार आज भी उनके जिले में रहता है और यह मामला उनके लिए व्यक्तिगत महत्व रखता है। शेरमन ने पाकिस्तान से क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।

Next Post

नॉर्वे शतरंज 2025 के विजेता मैग्नस कार्लसन कहे जाते है 'मोजार्ट ऑफ चेस

Sat Jun 7 , 2025
नई दिल्ली:विश्व शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी और ‘मोजार्ट ऑफ चेस’ कहे जाने वाले मैग्नस कार्लसन ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 जीत लिया है। अंतिम राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी से मुख्य मुकाबला ड्रॉ रहा, जिसके बाद कार्लसन ने कुल 16 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। भारत के […]

You May Like