
दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप बांदकपुर स्टेशन रेल लाइन पर टिकरी पिपरिया निवासी कोढूलाल अहिरवार 35 वर्ष का शव दो हिस्सों में मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है वह मौके पर बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा,प्रधान आरक्षक मुकुंद सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया।
