हवाई आक्रमण से बचाव के लिए मंगलवार को होगा ब्लैक आउट का पूर्व अभ्यास

अलवर, 20 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के अलवर जिले में नागरिक सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर बाहरी/हवाई आक्रमण से बचाव एवं आवश्यक तैयारियों के तहत मंगलवार को सायं साढ़े छह बजे से अभ्यास का आयोजन किया जायेगा।

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को बताया अभ्यास बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में होगा और ब्लैक आउट रात करीब पौने आठ बजे से इसी महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र जिसमें कर्मचारी कॉलोनी, अशोक विहार, रेलवे पुलिया के निकट क्षेत्र में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट किये जाने वाले क्षेत्र में रात्रि के समय सायरन बजा कर स्थानीय नागरिकों को ब्लैक आउट की सूचना दी जाएगी। संबंधित क्षेत्र के नागरिक ड्रोन से होने वाले हवाई हमले की स्थिति में ब्लैक आउट किए जाने पर सायरन या हूटर बजते ही बिना घबराए सभी नागरिक अपने घरों में रहे एवं अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। अपने प्रत्येक स्थान की लाइट स्वेच्छा से बंद कर दें, भगदड न मचाएं और धूम्रपान न करें। माचिस, मोबाइल, टॉर्च एवं फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करें।

डाॅ शुक्ला ने कहा कि घर अथवा प्रतिष्ठान की खिडकी से प्रकाश बाहर निकलता दिखें तो उस स्थान पर काला कागज लगाये, सडक पर चलने वाले वाहनों की लाइट बंद करें और जहां जो हो वहीं वाहन के साथ रूक जाएं। दो मिनट तक सायरन बजने पर बचाव कार्य एवं अन्य गतिविधि में लग जाएं, हवाई हमले का सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण ले, अफवाहों से बचे और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करें।

 

 

 

Next Post

तिलक का नाबाद शतक, मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 200 रनों का लक्ष्य

Mon Apr 20 , 2026
अहमदाबाद, 20 अप्रैल (वार्ता) तिलक वर्मा (नाबाद 101) और नमन धीर (45) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like