विधायकों ने सोहन वाल्मीक के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

परासिया। चांदामेटा में दशहरा उत्सव के दौरान हुई घटना को लेकर जिले के विधायक एकजुट नजर आए। विधायक चौधरी सुजीत सिंह, नीलेश उइके, सुनील उइके एवं विजय चौरे ने परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीक के साथ छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि दशहरा उत्सव के दौरान हुए विवाद की निष्पक्ष जांच कर माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीक एवं अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग भी उठाई गई।

विधायकों ने मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सभी संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय नहीं मिलता, तब तक इस मुद्दे पर उनकी आवाज बुलंद रहेगी.

Next Post

दादाजी की उंगली छुटी और बच्चा बीछड गया पुलिस की सक्रियता से घर पहुचा

Mon Oct 26 , 2026
बागली। शुक्रवार को बागली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम प्रताप सिंह चौहान व आरक्षक विशाल चन्द्र वंशी रूटिंग ड्यूटी के दौरान बागली के भ्रमण पर थे। तभी कस्बा भ्रमण में बागली स्थित बावडी चौराहा पर एक नाबालिग बच्चा उम्र करीबन 03 साल घुमते हुवे मिला जिसे मौके पर उपस्थित […]

You May Like