रायसेन को सौगात: नाला निर्माण के लिए राशि स्वीकृत,टेंडर भी जारी

रायसेन:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित भोपाल संभाग की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में स्थानीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि गोपालपुर से जिला जेल पठारी मार्ग तक स्वीकृत रोड से शेष बची राशि 2 करोड़ 80 लाख रुपये से शहर में रोड के किनारे आवश्यकता अनुसार नाली निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए ।इस प्रस्ताव पर पीडब्ल्यू के कार्यपालन यंत्री बीके सूत्रकार ने एस्टीमेट बनाकर चीफ इंजीनियर भोपाल को भेजा है।

स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के आग्रह एवं प्रयास पर विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर टेंडर जारी किए,और टेंडर की स्वीकृति भी हुई। वर्षा काल समाप्ति के पश्चात् नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।,जिससे शहर के मार्ग पर जल भर जाने की समस्या से नगरवासियों को राहत मिलेगी ।क्षेत्रीय विधायक डॉ चौधरी द्वारा एक और सौगात दिए जाने पर नपाध्यक्ष सविता जमना सेन ने आभार प्रकट किया है।

Next Post

1200 करोड़ का फ्लाईओवर समर्पित, गडकरी ने किया कमलनाथ का जिक्र

Sat Aug 23 , 2025
भोपाल: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज जबलपुर शहर को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बीच हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि […]

You May Like