भोपाल: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज जबलपुर शहर को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बीच हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सीआरएफ स्कीम के तहत फ्लाई ओवर बनाने की बात आई तो उन्होंने कहा कि इसके तहत तो राज्य सरकार के प्रस्ताव पर ही काम किया जा सकता है।
उसके बाद उन्होंने क्योंकि उस समय मप्र में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थी, उन्हें फोन लगा कर कहा कि में इसके लिए कमिटमेंट कर चुका हूं, इस लिए आप इसका प्रस्ताव भेज फिर चाहे आप राष्ट्रीय राज मार्ग के लिए मुझसे कितना ही पैसा ले लें। उन्होंने कहा उसके बाद कमलनाथ सरकार ने प्रस्ताव भेजा परिणाम स्वरूप यह फ्लाई ओवर बन सका है।
गडकरी ने कहा कि विकास जनता के हित और भविष्य से जुड़ा प्रयास है। गडकरी ने कहा कि जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और उद्योगों को गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ेगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
