पुतिन चार दिवसीय चीन यात्रा पर पहुंचे

तियानजिन, चीन, 31 अगस्त (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के न्योते पर चार दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान श्री पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

संवाददाताओं के अनुसार रूसी नेता का पहला दौरा तियानजिन शहर में होगा, जहां एससीओ शिखर सम्मेलन होना है।

गौरतलब है कि रूसी नेता की यह यात्रा 31 अगस्त से 3 सितंबर तक चार दिनों तक चलेगी।

अपनी चारदिवसीय चीन यात्रा के दौरान पुतिन एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। कार्यक्रम में बीजिंग की यात्रा भी शामिल है जहां मंगोलिया और चीन के नेताओं के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक की योजना है। साथ ही शी जिनपिंग और अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनकी अलग-अलग वार्ताएं भी होंगी।

रूसी राष्ट्रपति इसके अलावा बीजिंग में जापान पर विजय और द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शाह ने बुलायी बैठक

Sun Aug 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यहां तीन सितंबर को पार्टी नेताओं की बैठक बुलायी है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद […]

You May Like