सिरोंज। पुलिस ने शिक्षिका मिन्शू राजपूत हत्याकांड का चार दिन में पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की योजना मकान मालिक के घर लूट की थी, लेकिन मौके पर अकेली मिली किरायेदार शिक्षिका को निशाना बनाया. 7 अगस्त को आरोपियों ने मिन्शू का गला दबाकर हत्या की और सोने-चांदी के आभूषण व 6 हजार रुपये लूट लिए.पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गवाहों के बयान से आरोपियों की पहचान की. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक शर्मा, अंकित यादव, गौरव केवट और कुलदीप रघुवंशी शामिल हैं. पुलिस ने लूटे गए आभूषण बरामद कर मामले का खुलासा किया.
सिरोंज में शिक्षिका हत्याकांड के चार आरोपी अरेस्ट
