लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में 84 रनों से जीत दिला दी है। इसके साथ ही वो एक खास लिस्ट में जगह बना ली है।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 193 रनों पर समेट दिया और टीम को 84 रनों से जीत दिला दी। इसके साथ ही लुंगी एनगिडी ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में एक बार से ज्यादा पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।
मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 193 रनों पर सिमट गई। लुंगी एनगिडी ने 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एनगिडी का यह दूसरा पांच विकेट हॉल है।
