
छिंदवाड़ा।
हनी ट्रेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि, देहात थाना क्षेत्र के परासिया रोड परतला पर चल रहे द थाई स्पा सेंटर में पुलिस ने मंगलवार की शाम पांच बजे रेड मारी। इस रेड में पुलिस ने दो महिलाएं, दो पुरूष और संचालक सहित मैनेजर को हिरासत में लिया है। जानकारी देते हुए टीआई गोविंद राजपूत ने बताया कि स्पा सेंटर की अवैध अतिविधियों की जानकारी बहुत दिनों से मिल रही थी। पुलिस इस मामले में नजर रख रही थी।
आखिरकार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड मारी। इस दौरान दीपक पिता उमेश चौधरी निवासी सिवनी और दिनेश पिता गोविंद सिंग भगत निवासी ग्राम छतरपुर सिवनी सहित दो महिलाओं को आपत्ति जनक स्थिति में धर दबोचा है। इस मामले में स्पा सेंटर के संचालक रामगोपाल पिता विजय कुमार मैना प्रताप नगर जयपुर और मैनेजर प्रथ्वीराज विजय चौहान उम्र 25 साल को भी हिरासत में लिया गया है।
मसाज के नाम पर यहां जिस्म फरोसी का व्यापार किया जा रहा था। पुलिस को यह जानकारी बहुत दिनों से थी।
