करंट लगने से कमचारी की मौत, परिजनों में आक्रोश

बुधनी। माना विद्युत सब स्टेशन में बड़ा हादसा घटित हो गया. जिसमें आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई. घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

जानकारी के अनुसार नगर के माना स्थित विद्युत सब स्टेशन में विद्युत कार्य के चलते अचानक विद्युत प्रवाहित हो जाने से आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय योगेश उइके पुत्र चरण सिंह, निवासी पांडाडो के रूप में हुई है. घटना के बाद युवक को तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. उनका कहना था कि विभाग की लापरवाही के चलते ही योगेश की जान गई है.

इस दौरान आक्रोशित परिजनों को संभालना मुश्किल हो गया. जिस पर स्थिति बिगड़ते देख बुधनी पुलिस बल सिविल अस्पताल पहुंचा और हालात को काबू में किया. सूचना मिलते ही भाजपा नेता अर्जुन मालवीय और राजेश पाल भी अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया. वहीं विद्युत विभाग से एई युदुराज सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया. परिजन वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. इसके बाद मप्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक समीर शर्मा अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घटना को लेकर गहरा दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए. घटना के बाद से कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल निर्मित है.

 

 

Next Post

शिवपुरी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Sat Oct 18 , 2025
शिवपुरी:राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित जनजातीय कार्य मंत्रालय के राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आदि कर्मयोगी कार्यक्रम में शिवपुरी को यह गौरव प्राप्त हुआ। कलेक्टर चौधरी ने शिवपुरी जिले की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। शिवपुरी […]

You May Like