MP Police: राज्य पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों की किस्मत का फैसला 25 जून को, 9 बनेंगे IPS

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस के 27 अधिकारियों के लिए 25 जून का दिन बेहद अहम होने वाला है। राज्य पुलिस सेवा के ये अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने की दौड़ में शामिल हैं। इनके चयन के लिए भोपाल में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की जाएगी।इस वर्ष आईपीएस संवर्ग में कुल 9 पद खाली हैं। नियमों के मुताबिक, हर एक पद के लिए तीन अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार कर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत 9 पदों के लिए 27 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।

इस सूची में 1997 और 1998 बैच के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं। डीपीसी बैठक में अधिकारियों के पूरे सेवा रिकॉर्ड, उनके कामकाज, उपलब्धियों और वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) समेत अन्य दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी।बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

डीपीसी की सिफारिश के बाद अंतिम सूची यूपीएससी को भेजी जाएगी, जिसके बाद आईपीएस पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।अब प्रदेश के पुलिस विभाग की नजर 25 जून को होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी है। इस बैठक के बाद साफ हो जाएगा कि 27 दावेदारों में से कौन से 9 अधिकारी आईपीएस की वर्दी पहनने का सपना पूरा करेंगे और मध्यप्रदेश पुलिस में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Next Post

मुझे लगता है कि मैं कप्तान के तौर पर नाकाम रही हूं: चामरी अटापट्टू

Mon Jun 22 , 2026
ब्रिस्टल, 22 जून (वार्ता) वेस्टइंडीज से श्रीलंका की हार के बाद चामरी अटापट्टू ने कहा कि मुझे लगाता है कि एक कप्तान के तौर पर मैं नाकाम रही हूं। श्रीलंका की टीम इस हार के बाद वे ग्रुप 2 की छह टीमों में पांचवें स्थान पर हैं और 2026 महिला […]

You May Like