तिरुमाला: बालालयम अनुष्ठान के कारण श्रद्धालुओं का श्रीवारी दर्शन बाधित

तिरुमाला, 02 मार्च (वार्ता) आंध्र प्रदेश में बालालयम अनुष्ठान के कारण 01- 17 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए श्रीवारी दर्शन उपलब्ध नहीं होंगे।

अलीपिरी पडाला मंडपम में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और तिरुपति में श्री लक्ष्मी नारायण स्वामी मंदिर से जुड़े श्री गोदा अम्मावरी मंदिर में अष्टबंधन के कारण बालालय संप्रोक्षण कार्यक्रम शनिवार सुबह शुरू हुए। ये कार्यक्रम तीन मार्च को समाप्त होंगे। इसके तहत एक मार्च को पुण्याहवाचनम, वास्तु होमम, अकालमाशा होमम, रक्षाबंधनम और अन्य वैदिक कार्यक्रम किए गए।

यज्ञशाला में शाम छह बजे वैदिक कार्यक्रमों के साथ कुंभ-स्थापना, कालकर्षण, अग्नि प्रतिष्ठा की गई। दो मार्च को सुबह आठ बजे यज्ञशाला में पंच गव्यदिवसम, क्षीरधिवासम और जलाधिवासम की पूजा की जाएगी। तीन मार्च को सुबह आठ बजे यज्ञशाला वैदिक कार्यक्रम, पूर्णाहुति एवं कुम्भ प्रदक्षिणा और बालालय संप्रोक्षणम मेष लग्न में सुबह 09:20 से 09:55 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

Next Post

उपराष्ट्रपति एकदिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे

Sun Mar 2 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 02 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे। उपराष्ट्रपति यहां भारतीय विचारकेंद्रम द्वारा आयोजित चौथे पी. परमेश्वरन स्मृति में अपना व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, भारतीय विचारकेंद्रम के निदेशक आर संजयन […]

You May Like