कूलर से लगा करंट, युवक की मौत

आष्टा। थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजनी नगर कालोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की अपने घर में सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंजनी नगर कालोनी निवासी मनीष विश्वकर्मा आ. देवकरण बीती रात अपने घर में सो रहा था. जबकि उसकी पत्नी व बच्चे बाहर गए हुए हैं. बताया जाता है कि बीती रात वह अपने कमरे में कूलर के सामने सो रहा था. कूलर से करंट लगने से उसकी मौत हो गई. सुबह वह परिजनों को मृतावस्था में मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है.

Next Post

भगवान भरोसे बसों में यात्रियों की सुरक्षा

Sat Apr 25 , 2026
सीहोर। जिले में संचालित यात्री बसों की हालत इन दिनों गंभीर चिंता का विषय बन गई है। जहां एक ओर भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर बसों में यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम सिर्फ कागजों तक सिमटकर […]

You May Like