इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। राजा की बहन सृष्टि रघुवंशी पर गुवाहाटी पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।सूत्रों के मुताबिक, जब राजा और सोनम शिलांग हनीमून के लिए गए थे और लापता हो गए थे, उस दौरान सृष्टि ने सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट किए थे। इन पोस्ट्स में से कुछ को लेकर गुवाहाटी पुलिस ने आपत्ति जताई है और इन्हें मामले की जांच को प्रभावित करने वाला माना गया है।
पुलिस ने सृष्टि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 196(2), 299 और 302 के तहत केस दर्ज किया है। इन धाराओं में सार्वजनिक रूप से भ्रामक सूचना फैलाना और हत्या के साक्ष्य से छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने सृष्टि को पूछताछ के लिए तलब भी किया है।
