दो सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा, निकाला जुलूस

जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। एक फायर आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया तो दूसरा पूर्व में दर्ज प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों का जुलूस भी निकाला हैं।,टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि औरिया मटर मंडी के सामने हनुमान मंदिर के बाजू से हाईवे सर्विस रोड में घेराबंदी कर नीरज जैन पिता निर्मल चंद जैन 36 वर्ष निवासी पड़वार तिराहा सूरतलाई को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर कमर में देशी पिस्टल रखे मिला, पिस्टल की मैगजीन चैक करने पर एक कारतूस लोड पाया गया, आरोपी नीरज कुमार जैन के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है। आरोपी नीरज जैन के खिलाफ जुआ, आबकारी एक्ट के पूर्व से 3 अपराध दर्ज है। नीरज का भाई अखिल जैन को हिरासत में ले लिया गया।

Next Post

रेल्वे स्टेशन के बाहर मिली लाश

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: मदनमहल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर एक युवक की लाश पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि राकेश कुडाला पिता स्व. गीताराम कुडाला 37 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर ने सूचना दी कि वे रेल्वे […]

You May Like

Play sound