सवारी भरने को लेकर दबंगई, टोल पर मारपीट – दो अलग-अलग मामले दर्ज

इंदौर. शहर में दबंगों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है. थाना बाणगंगा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपराध पंजीबद्ध किए हैं, जिनमें एक मामला सिटी बस में अवैध वसूली से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला टोल प्लाजा पर मारपीट और तोड़फोड़ का है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.

पहला मामला, सिटी बस से अवैध वसूली का हैं. अरविंदो अस्पताल सुबह 11:30 बजे की घटना हैं. 22 वर्षीय गौरव भंडोले निवासी शिवपार्वती नगर पालदा अपने ड्राइवर अमित यादव के साथ सिटी बस एमपी 09 पीए 0826 में सवारी भर रहे थे, तभी गोपाल उर्फ गोलू निवासी ग्राम भांग्या बस में आया और सवारी भरने के लिए जबरन पैसे मांगने लगा. जब बस संचालकों ने पैसे देने से इनकार किया तो गोपाल ने गालियां देते हुए गौरव को चाटें मारे और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो एमआर 10 से बस नहीं निकलने देगा. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसी तरह का दूसरा मामला टोल टैक्स पर हुआ. पुलिस ने बताया कि घटना दे रात 11:30 बजे बारोली टोल टैक्स पर हुई, जब 30 वर्षीय राकेश खेड़े निवासी शांति नगर, मूसाखेड़ी अपनी कार से उज्जैन से लौट रहे थे. टोल प्लाजा की एक लेन बंद होने के कारण जब उन्होंने दूसरी लेन से गाड़ी निकाली, तो उनकी कार एमपी 09 डीएन 2984 से हल्की टकरा गई. इस पर कार में बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने गालियां देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर उन्होंने राकेश के साथ मारपीट की, चेहरे और पैर में चोट पहुंचाई और कार के ड्राइवर साइड का कांच भी तोड़ दिया. जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि अगर दोबारा उलझे तो जान से मार देंगे. दोनों ही मामलों में बाणगंगा पुलिस ने धारा 115(2), 296, 351(2), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भाई ने ही भाई पर किया ब्लेड से हमला, मामला दर्ज

Tue Feb 11 , 2025
इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक भाई ने अपने ही सगे भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गहरी चोट आई है. मामले में पुलिस जांच कर रह है. बाणगंगा पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय अनिल यादव निवासी 76/1, […]

You May Like