भाई ने ही भाई पर किया ब्लेड से हमला, मामला दर्ज

इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक भाई ने अपने ही सगे भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गहरी चोट आई है. मामले में पुलिस जांच कर रह है.

बाणगंगा पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय अनिल यादव निवासी 76/1, साहू साइकिल की दुकान के पीछे, बाणगंगा अपने घर पर था, तभी उसका भाई राजकुमार यादव वहां पहुंचा और पुराने झगड़े को लेकर गाली-गलौज करने लगा. जब अनिल ने इसका विरोध किया तो राजकुमार ने ब्लेड से उसके बाएं गाल पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई. हमले के बाद आरोपी ने अनिल को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया. पीड़ित ने बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धारा 115(2), 118(1), 296, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है

Next Post

समझाने गए युवक को गालियां देकर पीटा, मां और बहन के साथ भी मारपीट

Tue Feb 11 , 2025
इंदौर. रिस्तों में खटास और घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदार के साथ मारपीट कर दी. इस दौरान विवाद सुलझाने पहुंचे युवक को न केवल गालियां दी गईं, बल्कि उसके साथ हाथापाई भी की गई. यही नहीं, बीच-बचाव करने आई उसकी मां और बहन पर भी […]

You May Like