
इंदौर। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में किंग फ्लावर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 8वीं का परिणाम 100 प्रतिशत एवं कक्षा 5वीं का 98 प्रतिशत रहा। वहीं 95 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
कक्षा 5वीं में कुशी नागले ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियंशी मंडलोई 92.75 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं काव्या मालवीय 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 8वीं में अशलेशा करंदीकर ने 94.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रुष्टि ठाकुर 93.66 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं आर्या खोट 93.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शांता सोनी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी एवं उत्साह का माहौल छा गया।
